फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man died of electrocution while working at a power grid, leading to a commotion at CHC Sahajanwa.

Gorakhpur News: पावर ग्रिड में काम के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, सीएचसी सहजनवा में हंगामा

Thu, 21 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 21 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A young man died of electrocution while working at a power grid, leading to a commotion at CHC Sahajanwa.
पिपरौली (गोरखपुर) सहजनवा स्थित पावर ग्रिड में बुधवार दोपहर काम के दौरान करंट लगने से 19 वर्षीय जीतू निषाद की मौत हो गई। करंट लगने पर ग्रिड के कर्मचारी जीतू को सहजनवा सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही परिवारवालों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने आरोप लगाया कि कार्य के दौरान पावर ग्रिड में लापरवाही बरती गई जिससे युवक की मौत हुई। सीएचसी परिसर में शव रखकर हंगामे की सूचना पर पहुंची सहजनवा व गीडा पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सहजनवां थाना क्षेत्र के कोल्हुई गांव निवासी जीतू निषाद बुधवार को काम के सिलसिले में पावर ग्रिड गया था। बताया जा रहा है कि उसे गांव का ही मनीष निषाद अपने साथ काम पर लेकर गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे वह ग्रिड परिसर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह पानी पीने गया। पानी पीने के बाद मोटर बंद करने के लिए आगे बढ़ा तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। कर्मचारी आनन-फानन में शव लेकर सीएचसी पहुंचे। इसी बीच सूचना पर जीतू के परिवार के लोग भी पहुंच गए। डॉक्टरों की ओर से मृत घोषित किए जाने पर गुस्साए परिवारवालों ने शव को सीएचसी परिसर में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर गीडा और सहजनवां थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता अर्जुन निषाद ने गीडा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed