{"_id":"687f8524324a88519d0d3b9e","slug":"a-young-man-carrying-a-country-made-pistol-in-his-bag-was-caught-at-gorakhpur-airport-and-taken-into-custody-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर कट्टा लेकर जा रहा था युवक, स्कैनर मशीन में दिखा- हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर कट्टा लेकर जा रहा था युवक, स्कैनर मशीन में दिखा- हिरासत में
Tue, 22 Jul 2025 06:03 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:03 PM IST
सार
पूछताछ में उसकी पहचान देवरिया के सूर्य प्रकाश यादव के रूप में हुई। टर्मिनल पर शाम के समय दिल्ली जाने वाली यात्रियों का सामान बैग स्कैनर मशीन में चेक हो रहा था। स्कैनिंग के दौरान ही एक बैग में कट्टा दिखा। तत्काल सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़ा गया युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक युवक देशी कट्टा के साथ पकड़ा गया। उसके बैग से देशी कट्टा मिला जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बैग स्कैनर मशीन से तलाशी के दौरान कट्टा दिखा। इसके बाद वहां तैनात सुरक्षा कर्मी युवक को पकड़ लिए। पूछताछ के बाद एम्स पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
उसके पास से स्पाइस जेट की शाम 4:30 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का टिकट मिला है। पूछताछ में उसकी पहचान देवरिया के सूर्य प्रकाश यादव के रूप में हुई। टर्मिनल पर शाम के समय दिल्ली जाने वाली यात्रियों का सामान बैग स्कैनर मशीन में चेक हो रहा था। स्कैनिंग के दौरान ही एक बैग में कट्टा दिखा। तत्काल सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने बताया कि युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। एम्स पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।