फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A year ago, a case of prostitution under the guise of a hookah bar had come to light.

Gorakhpur News: एक साल पहले भी हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार का मामला आया था सामने

Wed, 28 Jan 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A year ago, a case of prostitution under the guise of a hookah bar had come to light.
गोरखपुर। शहर में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां एक बार फिर सतर्क हो गई हैं। एक साल पहले भी रामगढ़ताल थानाक्षेत्र में हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार का मामला सामने आया था। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो शहर के कई होटलों के नाम सामने आए थे। उस समय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

अब किशोरी से जुड़े इस ताजा मामले में भी पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इसके तार उसी पुराने देह व्यापार नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं। होटल, लॉज और अन्य संदिग्ध ठिकानों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रामगढ़ताल इलाके की नाबालिग लड़की के साथ शाहपुर क्षेत्र के फ्लाई इन वन होटल के हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। दो जनवरी 2025 को रामगढ़ताल थाने में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद नौ जनवरी को हुक्का बार में छापा पड़ा और बड़े पैमाने पर देह व्यापार की बात सामने आई। रामगढ़ताल थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने जांच शुरू की। तब कई बड़े नाम सामने आए और देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बेतियाहाता और देवरिया की नाबालिग लड़कियां भी सामने आईं। उन्होंने भी शाहपुर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। इनके साथ भी हुक्का बार में दुष्कर्म किया गया था। शाहपुर और रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने जांच कर सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाई इन होटल का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया।
पिछले साल 16 अगस्त को सभी 14 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इसमें अनिरुद्ध ओझा उर्फ सोखा को गैंग लीडर, प्रियांशु जायसवाल, अनुराग सिंह, राजन उर्फ वसीम अहमद, विमल विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला, नंदिनी उर्फ परी, अजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता और गौरव कुमार को सक्रिय गुर्गा बताया गया। मामले में 25 लोगों के नाम सामने आए थे जिनके खिलाफ जांच चल रही है। इसमें तीन होटल संचालक थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व में सामने आए मामलों में कुछ होटलों से लड़कियों को देह व्यापार के लिए भेजे जाने की पुष्टि हुई थी। इसी कड़ी में वर्तमान मामले में भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर उच्च अधिकारी भी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
व्हाट्सएप पर पसंद कराई जाती थीं लड़कियां

सूत्रों ने बताया कि नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाकर फ्लाई इन वन होटल में रखा जाता था। यहां से व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर लड़कियां पसंद कराई जाती थीं। उसी पर रेट भी तय होता था। इसके बाद गैंग लीडर अनिरुद्ध ओझा अपनी कार से लड़कियों को शौकीनों के घरों तक पहुंचाता था। वहां पर रात भर लड़कियां रहती थीं। सुबह उन्हें छोड़ दिया जाता था। पुलिस को मोबाइल ऐसे साक्ष्य भी मिले हैं। इसके अलावा शहर के कई होटलों में लड़कियां सप्लाई की जाती थी। गोरखपुर से लखनऊ तक नाबालिग लड़कियां भेजी जा रही थीं। इसमें नेपाल की लड़कियां भी शामिल थीं।

मजिस्ट्रेटी बयान में फूटी किशोरी, बताई आपबीती
किशोरी का मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कर लिया गया है। बयान के दौरान वह भावुक हो गई और रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। सुरक्षा और कानून के मद्देनज़र पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मजिस्ट्रेटी बयान के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed