फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a women jwelry theft

Gorakhpur News: महिला पर पानी छिड़क कर गहने लेकर जालसाज फरार

Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
a women jwelry theft
a women jwelry theft  
गोरखपुर। पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी में शुक्रवार की दोपहर बाइक से आए जालसाज ने महिला को भूत-प्रेत का डर दिखाकर उसके ऊपर पानी जैसा कुछ छिड़क कर करीब चार लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गया। पिपराइच पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद जालसाज की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी स्थित बिचउपुर निवासी मुनीब निषाद मालदीप (विदेश) कमाने गए हैं। शुक्रवार की दोपहर उनकी पत्नी रीना देवी घर पर अकेली थी। करीब दो बजे के करीब बाइक से आए जालसाज ने महिला से कहा की भाभी हमें भैया भेजे हैं। वह विदेश में हैं न? हां में जवाब देने पर जालसाज ने महिला से कहा कि आपके कमर में दर्द रहती है। आपके घर में भूत-प्रेत की बाधा है। महिला को विश्वास में लेने के लिए जालसाज ने उसके पति से फोन पर बात करने का नाटक कर कहा कि भैया आपके घर पर आ गए हैं। महिला उसकी बातों पर विश्वास न कर अपने फोन से पति को फोन लगाने लगी तो जालसाज ने उसका फोन लेकर फ्लाइट मोड में डाल दिया।
विज्ञापन

महिला समझ नहीं पाई और कहा कि भैया से बात हो गई है। आपको कुछ उपाय बता रहे हैं। घर में से सोने की पांच जेवर लाइए। महिला जालसाज के झांसे में आकर गहने, गले से उतारकर मंगलसूत्र, कान का झुमका, सोने की चेन दे दी। जालसाज ने पास रखे पानी जैसे किसी पदार्थ में गहने को डाल दिया और कहा कि एक घंटे बाद गहने निकाल कर पानी पूरे घर और बच्चों के ऊपर छिड़क देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान जालसाज ने महिला के ऊपर भी पानी जैसा कुछ छिड़क दिया। महिला ने बताया कि उसके बाद दिशा भरम हो गया। इसी दौरान जालसाज बाइक से जेवर लेकर फरार हो गया। महिला ने कुछ देर बाद देखा तो गहने गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed