{"_id":"69e6932be225a618ea027f92","slug":"a-woman-who-had-gone-to-her-parents-home-was-threatened-and-her-house-was-set-on-fire-shortly-after-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1295568-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मकान में आग लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मकान में आग लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 21 Apr 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के मुजौली गांव में एक महिला के घर में आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुजौली निवासी मन्ने लाल यादव और कौशल कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को पीड़िता अपने परिवार के साथ मायके गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे और उसके पति को फोन कर धमकी दी कि वे उसके घर में आग लगा देंगे। धमकी के कुछ ही देर बाद आरोपियों ने घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखे सामान समेत संपत्ति को भारी नुकसान हुआ।
घटना की जानकारी मिलने पर महिला ने थाना सहजनवां में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।