{"_id":"69a0ba7fa984a04cd00695a5","slug":"a-woman-was-raped-after-entering-her-house-an-fir-was-lodged-against-four-people-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1241902-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, गाली-गलौज और धमकी देने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि गांव निवासी अमित शादी का झांसा देकर करीब पांच वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान आरोपी ने युवती के फोटो और वीडियो बना लिए तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से दबाव में रखा। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके घर से दो सोने के मंगलसूत्र और चांदी की पाजेब भी चोरी कर कहीं बेच दिए।
पीड़िता के अनुसार, 18 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे आरोपी उसके घर में घुस आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाकर भाग गया। बाद में जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बताया गया कि 22 फरवरी 2026 की शाम पीड़िता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। वहां आरोपी की मां और बहनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। थाना प्रभारी इत्यानंद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।