फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A woman was duped of Rs 50 lakh in the name of land registration in Gorakhpur

UP: जमीन दिखा कर रजिस्ट्री का दिया झांसा...50 लाख रुपये भी ले लिए- अब इस वजह से करने लगे इंकार; केस दर्ज

Sat, 07 Feb 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 01:44 AM IST
सार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सौदे के बाद आरोपियों के कहने पर उन्होंने अपने और पति अनवर जमाल के बैंक खातों से अलग-अलग तिथियों में कुल 50 लाख रुपये आरोपियों के बताए खातों में आरटीजीएस और ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसमें अनवर खुर्शीद खुसरो के खाते में करीब 44 लाख रुपये, एक अन्य महिला के खाते में 4 लाख रुपये और 2 लाख रुपये नकद फुरकान को दिए गए।

विज्ञापन
A woman was duped of Rs 50 lakh in the name of land registration in Gorakhpur
रजिस्ट्री के नाम पर की ठगी

विस्तार

तिवारीपुर थाना क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। राजघाट इलाके की पीड़िता मुसर्रत परवीन ने आरोप लगाया है कि जालसाजों ने जमीन का सौदा तय किया, फिर अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई। इसके बाद पावर ऑफ अटॉर्नी में खेल कर उसी जमीन का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम करा दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। उनके निर्देश पर अनवर खुर्शीद खुसरो, उसके बेटे फुरकान, पत्नी सदफ तरन्नुम और सास हुरेलखा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर राजघाट पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


राजघाट थाना क्षेत्र के जाफरा बाजार निवासी मुसर्रत परवीन ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात राजघाट थाना क्षेत्र के ही बनकटीचक निवासी अनवर खुर्शीद खुसरो और उनके पुत्र फुरकान से हुई थी। आरोप है कि दोनों ने खुद को 3663 वर्गफुट जमीन का आंशिक मालिक बताया और कहा कि उनके हिस्से में 2375.34 वर्गफुट जमीन है, जिसे वे बेचने के इच्छुक हैं। जमीन की कीमत 52 लाख रुपये तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि सौदे के बाद आरोपियों के कहने पर उन्होंने अपने और पति अनवर जमाल के बैंक खातों से अलग-अलग तिथियों में कुल 50 लाख रुपये आरोपियों के बताए खातों में आरटीजीएस और ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसमें अनवर खुर्शीद खुसरो के खाते में करीब 44 लाख रुपये, एक अन्य महिला के खाते में 4 लाख रुपये और 2 लाख रुपये नकद फुरकान को दिए गए।

पीड़िता का कहना है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार रजिस्ट्री टालते रहे। जब उन्होंने रजिस्ट्री कराने के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने साफ इन्कार कर दिया और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच में सामने आया कि अनवर खुर्शीद खुसरो ने वर्ष 2018 में अपनी पत्नी सदफ तरन्नुम के नाम जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी थी। इसके बावजूद उसने खुद को जमीन का मालिक बताकर सौदा तय किया।

आरोप है कि 25 अगस्त 2025 को जमीन का बैनामा सदफ तरन्नुम और उनकी मां हुरेलखा ने लखनऊ निवासी एक अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया। पीड़िता का कहना है कि अनवर खुर्शीद खुसरो, उसका पुत्र फुरकान, पत्नी सदफ तरन्नुम और सास हुरेलखा ने साजिश के तहत 50 लाख रुपये हड़प लिए। मुख्य भूमिका फुरकान की रही, जिसने जमीन के कागजात दिखाकर सौदा तय कराया और पिता के खाते में रकम डलवाई।


पीड़िता का कहना है कि आरोपी परिवार रकम हड़पने के बाद कोलकाता भाग गए हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी ऐसी शिकायतें दर्ज हैं। इस संबंध में राजघाट थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed