{"_id":"690adf0594565f68ec0af467","slug":"a-woman-died-under-suspicious-circumstances-in-pohila-village-of-barhalganj-gorakhpur-2025-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बड़हलगंज में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में चोरी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बड़हलगंज में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में चोरी की आशंका
Wed, 05 Nov 2025 10:52 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:52 AM IST
सार
बुधवार सुबह पड़ोसियों व परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो बगल के लोगों ने छत का दरवाजा खुला देख बच्चों को छत के रास्ते भेजा तो उन लोगों ने महिला को मृत अवस्था में पाया। सूचना पर थाना प्रभारी चन्द्रभान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मृतका शकुन्तला देवी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
क्षेत्र के पोहिला गांव में मंगलवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान शकुन्तला देवी (45 वर्ष) पत्नी राकेश साहनी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शकुन्तला देवी घर में अकेली रहती थीं, जबकि उनके पति राकेश साहनी विदेश में नौकरी करते हैं। दंपत्ति को कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह पड़ोसियों व परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो बगल के लोगों ने छत का दरवाजा खुला देख बच्चों को छत के रास्ते भेजा तो उन लोगों ने महिला को मृत अवस्था में पाया। सूचना पर थाना प्रभारी चन्द्रभान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्राथमिक जाँच में पता चला है कि घर की अलमारी और अन्य सामानों को तोड़कर खोजबीन की गई, जिससे चोरी की आशंका जताई जा रही है। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार व सीओ दरवेश कुमार भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध लग रही है। महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नही है। फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पीएम के बाद ही मौत की सही जानकारी मिल पायेगी।
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर का कहना है कि महिला घर में अकेली रहती थी। वह बेड पर मृत मिली है। मौत का कारण पता किया जा रहा है।अभी तक उसके शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। हर पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।