फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A woman candidate who had come to the RPF recruitment with a fake certificate was arrested along with her father.

Gorakhpur News: आरपीएफ भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्र लेकर पहुंची महिला अभ्यर्थी पिता के साथ गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A woman candidate who had come to the RPF recruitment with a fake certificate was arrested along with her father.
गोरखपुर। आरपीएफ रिजर्व लाइन में चल रही आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया के दौरान बुधवार को बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। फिजिकल टेस्ट (पीईटी), शारीरिक मापन परीक्षा (पीएमटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के दौरान हरियाणा की रहने वाली एक महिला अभ्यर्थी प्रिया के सभी प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। जब पूछताछ के लिए रोका गया तो उसका पिता जय भगवान भी पहुंच गया। हिरासत में लेकर हुई पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वही अपनी बेटी के फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर लाया था।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर आरपीएफ नानू राम जाट ने एम्स थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हरियाणा के करनाल जिले के चोचड़ा निवासी आरोपी जय भगवान और उसकी पुत्री प्रिया के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने, धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी एडमिट कार्ड के आधार पर बुधवार को अभ्यर्थियों की पीईटी, पीएमटी और डीवी प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान प्रिया नाम की अभ्यर्थी के प्रमाण पत्रों को देखकर टीम को संदेह हुआ। अभ्यर्थी से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बीच उसका पिता जय भगवान वहां पहुंच गया और प्रमाण पत्रों के सही होने का दावा करने लगा। जब टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसने ही रुपये देकर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करवाए थे और भर्ती में अपात्र बेटी को शामिल कराने की कोशिश कर रहा था।




ऑनलाइन जांच में भी प्रमाण पत्रों की वास्तविकता सामने आ गई। इसके बाद आरपीएफ ने पिता-पुत्री दोनों को हिरासत में लेकर एम्स पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपियों के कब्जे से आधार कार्ड, ट्रांसपोर्ट विभाग का आईडी कार्ड और प्रवेश पत्र समेत कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए।







आरपीएफ की शिकायत पर कार्रवाई की गई। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed