फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A trader lost Rs 42.50 lakh in the pursuit of making huge profits in the stock market.

Gorakhpur News: स्टॉक मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 42.50 लाख

Sat, 11 Apr 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A trader lost Rs 42.50 lakh in the pursuit of making huge profits in the stock market.
गोरखपुर। साइबर जालसाजों ने एक व्यापारी को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर स्टॉक इन्वेस्टमेंट के नाम पर 42.50 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर भरोसा जीतने के लिए मुंबई के होटल में मीटिंग और हवाई टिकट तक भेजा। रामगढ़ताल क्षेत्र के जैमिनी गार्डेनिया अपाॅर्टमेंट निवासी मोहित श्रीवास्तव ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, 31 जनवरी और 6 फरवरी 2026 को उन्हें दो व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिनके एडमिन जतिन शर्मा, डॉ. राजीव सिंह और खुशी गोयल थे। ग्रुप में स्टॉक मार्केट से जुड़े टिप्स और ट्रेनिंग दी जाती थी, जिससे भरोसा बना। कुछ समय बाद आरोपितों ने खुद को वेल्थ एलायंस और अल्फा एलायंस नामक एलीट ग्रुप का सदस्य बताते हुए हर साल 500-600 प्रतिशत मुनाफे का दावा किया। इसके अलावा 28 अप्रैल को मुंबई के ताज होटल में कार्यक्रम कराने की बात कहकर हवाई टिकट भी भेजा, जो जांच में सही निकला। बाद में माइकल कॉलिन्स नाम के व्यक्ति को ग्रुप में जोड़कर एक एप के जरिये ट्रेडिंग शुरू कराई गई। आरोपियों ने अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन

शुरुआती दिनों में फर्जी तरीके से मुनाफा दिखाकर विश्वास बढ़ाया गया। इसी झांसे में आकर मोहित श्रीवास्तव ने कुल 42.50 लाख रुपये निवेश कर दिए। एप में रकम बढ़कर करीब एक करोड़ रुपये दिखने लगी लेकिन जब उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला और सभी संपर्क टूट गए। साइबर क्राइम थाना प्रभारी मोहम्मद राशिद खान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई खातों में ट्रांसफर कराए रुपये
जालसाजों ने अलग-अलग कंपनियों और फर्मों के नाम पर बैंक खाते देकर पीड़ित से कुल 42.50 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। यह रकम एसबीआई, एचडीएफसी समेत अन्य खातों से आरटीजीएस और ऑनलाइन माध्यम से भेजी गई। रकम जुटाने के लिए पीड़ित ने अपने पुराने निवेश तक निकाल लिए। यहीं नहीं जालसाजों ने कई प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से मिलते जुलते फर्जी कंपनियों के आईपीओ में निवेश कराने का झांसा दिया। शुरू में 95 प्रतिशत तक मुनाफा दिखाया गया, लेकिन बाद में बिना अनुमति के लाखों रुपये के अतिरिक्त शेयर अलॉट कर दिए गए। जब पीड़ित ने शेयर बेचने की कोशिश की तो पेंडिंग पेमेंट का हवाला देकर रोक दिया गया। पीड़ित के अनुसार ग्रुप में कई सदस्य नियमित रूप से फंड ट्रांसफर, मुनाफा और विड्रॉल के स्क्रीनशॉट डालते थे। लेकिन किसी से फोन पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed