फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A total of 43 players participated in the competition, including 10 FIDE rated players.

शतरंज : अंडर-17 व अंडर-9 शतरंज टीम का चयन

Mon, 20 Apr 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A total of 43 players participated in the competition, including 10 FIDE rated players.
गोरखपुर। जिला शतरंज संघ की ओर से रविवार को विजय चौक स्थित एक स्कूल में अंडर-17 और अंडर-09 जनपदीय शतरंज टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 43 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 10 फीडे रेटेड खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग में रक्षित शेखर द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच चक्रों में जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि आदित्य कुमार गुप्ता ने चार अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में सान्वी सिंह और अद्विका सिंह का चयन किया गया। अंडर-09 बालक वर्ग में कुल नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें विशेष गुप्ता और संस्कार पांडेय का चयन हुआ। वहीं बालिका वर्ग में आरना त्रिपाठी ने स्थान बनाया।
विज्ञापन

जिला शतरंज संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी सीतापुर में आयोजित अंडर-17 व अंडर-09 यूपी स्टेट फीडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप में गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के चीफ ऑर्बिटर एसएनए नितेश श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed