फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A 'Tiranga Yatra' will be taken out on August 21 for the restoration of the old pension scheme.

Gorakhpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

Wed, 19 Aug 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A 'Tiranga Yatra' will be taken out on August 21 for the restoration of the old pension scheme.
गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा-पेंशन बचाओ मंच की जिला इकाई 21 अगस्त को जिला मुख्यालय पर ‘पुरानी पेंशन बहाल करो’ तिरंगा यात्रा निकालेगी। मंगलवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के पंत पार्क में अटेवा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने की। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 21 अगस्त को प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। इसके लिए सभी विभागों के कर्मचारियों और संगठनों को एकजुट होकर आंदोलन में सहभागिता करनी चाहिए। बैठक के बाद ‘चाय पर चर्चा’ कर पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed