{"_id":"68dcfa47c1d288cf000977c6","slug":"a-teenager-was-beaten-to-death-in-gorakhpur-after-a-motorbike-collision-2025-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक से टक्कर के बाद विवाद... किशोर की पीट-पीटकर हत्या, साथियों संग मेला देख लौट रहे था; पुलिस का ये दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक से टक्कर के बाद विवाद... किशोर की पीट-पीटकर हत्या, साथियों संग मेला देख लौट रहे था; पुलिस का ये दावा
Wed, 01 Oct 2025 03:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Oct 2025 03:27 PM IST
सार
गोरखपुर में बाइक से टक्कर के बाद विवाद में 11वीं कक्षा के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चार किशोर सहजनवां कस्बे में मेला देखकर लौट रहे थे। घटना से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ नौसड़ पेट्रोल पंप के पास शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
gorakhpur murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र में सोमवार देर रात बाइक की टक्कर से नाराज मनबढ़ों ने पाली बनकटवां निवासी आकाश निषाद (17) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके चार दोस्तों को भी अधमरा कर दिया। पुलिस ने घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
उधर, घटना के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार तड़के नौसड़ पेट्रोल पंप के पास शव रखकर सड़क जाम कर दी। पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को संभाला।
उधर, पुलिस का दावा है कि सड़क हादसे में किशोर की मौत हुई है। केस भी दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
पाली बनकटवा निवासी आकाश निषाद सोमवार रात अपने दोस्तों रंजीत, विशाल, नीतू और निक्की के साथ बाइक से दुर्गा पूजा का मेला देखने सहजनवां गया था। रात करीब 10 बजे लौटते समय आकाश की बाइक की टक्कर सिनेमा रोड पर दूसरी बाइक से हो गई। आरोप है कि टक्कर होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने आकाश और उसके दोस्तों को घेर लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

आरोप है कि दूसरे पक्ष ने कॉल कर पंडाल से कई लोगों को बुला लिया जिन्होंने किशोरों को बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान आकाश बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद सभी आरोपी भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
आकाश के पिता दिलीप निषाद ने कहा कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ ने उनके बेटे को योजनाबद्ध तरीके से पीटा। वहीं, चाचा विनोद निषाद ने कहा कि पुलिस ने उन्हें कई घंटे सहजनवां थाना नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा कि उनकी तहरीर मारपीट और हत्या की है, लेकिन पुलिस सड़क दुर्घटना का मामला बताकर इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है।
शव रखकर सड़क पर हंगामा
मंगलवार तड़के करीब तीन बजे परिजन शव लेकर नौसड़ रोड पर पेट्रोल पंप के पास धरने पर बैठ गए। मृतक के पक्ष में ग्रामीण भी जुट गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति रही। मौके पर पहुंचे एसएसपी राज करन नय्यर ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन शांत हुए।

कक्षा 11वीं का छात्र था आकाश
मृतक आकाश के तीन भाई और एक बहन है। तीनों भाइयों और बहन में आकाश ही सबसे बड़ा था। साथ ही गांव के पास स्थित एक इंटर काॅलेज में कक्षा 11वीं में पढ़ाई करता था। पिता दिलीप निषाद मछली पालन करके परिवार का भरण पोषण करते हैं।

एसपी नार्थ का दावा-हिट एंड रन में मौत, केस भी इसी धारा में दर्ज
एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव का दावा है कि सहजनवां कस्बे में सोमवार की देर रात दुर्गा पूजा देखने निकले आकाश की बाइक से एक अन्य व्यक्ति की बाइक से टकरा गई। हादसे में किशोर व अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां आकाश की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हिट एंड रन सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

पिता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया केस
मृतक आकाश निषाद के पिता दिलीप निषाद ने एक बाइक नंबर और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तहरीर में लिखा गया है कि दोस्त रंजीत के साथ आकाश घूमने आ गया था। एक बाइक में टक्कर के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तहरीर में चंदू नाम के व्यक्ति का नाम भी जिक्र किया गया।

मुक्तिधाम छावनी में तब्दील, पुलिस की मौजूदगी में किशोर की अंत्येष्टि
गोरखपुर के कालेसर मुक्तिधाम मंगलवार शाम को छावनी में तब्दील हो गया। दरअसल पोस्टमार्टम के बाद छात्र आकाश के शव को अंतिम संस्कार के लिए कालेसर मुक्तिधाम ले जाया गया। जहां उसके पिता दिलीप निषाद ने पुलिस की भारी मौजूदगी में बेटे का दाह संस्कार किया।

अंतिम संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। महिलाएं भी घाट तक पहुंचीं और रो-रोकर परिवार को सांत्वना देती रहीं। प्रशासन ने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया था।
मौके पर एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम केशरी नंदन तिवारी, सीओ गीडा अरुण कुमार एस, तहसीलदार आरके कन्नौजिया सहित चार थानों की पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई ताकि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। विधायक प्रदीप शुक्ला, नगर प्रमुख नागेंद्र सिंह और सपा नेता रामनाथ यादव भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
मुक्तिधाम पर आक्रोशित हुए ग्रामीण व परिजन
कालेसर के मुक्तिधाम पर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग की। वहीं आकाश का शव पहुंचने पर वहां मौजूद ग्रामीण व परिजन आक्रोशित हो गए। ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। इस पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच चल रही है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे और जो सहायता सरकार से मिलने लायक होगी उसे मुहैया कराया जाएगा।

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद घायल आकाश की अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे पक्ष से आरोपी सूरज और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।- जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी नार्थ