{"_id":"6a6ed522a628d5db0507ed61","slug":"a-teenager-was-beaten-to-death-by-a-group-of-unruly-youths-in-pipraich-gorakhpur-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छेड़खानी विवाद में 9 साल के बालक की पीट-पीटकर हत्या, थाना प्रभारी और दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छेड़खानी विवाद में 9 साल के बालक की पीट-पीटकर हत्या, थाना प्रभारी और दरोगा निलंबित
Sun, 02 Aug 2026 10:57 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पिपराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, पिपराइच
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:57 AM IST
सार
शनिवार रात करीब नौ बजे राजू सिंह का बेटा शिवकुमार और उनके साढ़ू अरविंद सिंह का नौ वर्षीय पुत्र सरस सिंह बेला चौराहे पर दुकान जा रहे थे। आरोप है कि केवटान टोला के कुछ लोगों ने दोनों को घेरकर लाठी, डंडे, रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
छात्र की हत्या के बाद अधिकारियों को ज्ञापन देते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पिपराइच के बेला चौराहे पर शनिवार रात छेड़खानी को लेकर हुई हिंसक झड़प में नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। हमले में उसका 19 वर्षीय मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पिपराइच थानाध्यक्ष विवेक त्रिवेदी और हलका दरोगा अंजनी तिवारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
झंगहा थानाध्यक्ष अनूप सिंह को पिपराइच थाने का नया प्रभार सौंपा गया है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सिकंदर साहनी, हरी, राहुल, संदीप, विकास, रत्नेश्वर, मनोज, रोशन और विजय निवासी बेला सहवा टोला के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का नौ वर्षीय बेटा पिपराइच क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर रहकर कक्षा चार में पढ़ाई करता था। करीब पांच साल पहले उसकी मां का निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसकी मौसी की बेटी से छेड़खानी को लेकर सिकंदर साहनी पक्ष से विवाद हुआ था। पंचायत के जरिये मामला शांत करा दिया गया था लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई थी।
आरोप है कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बालक और उसका मौसेरा भाई पान की दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने दोनों को घेर लिया। जान बचाने के लिए दोनों बेला चौराहे की एक दुकान घुस गए लेकिन हमलावरों ने वहां पहुंचकर लाठी-डंडों, रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
बालक की मौत पर ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किया हंगामा
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने घायलों को सीएचसी पिपराइच पहुंचाया जहां से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि युवक का इलाज जारी है।

रविवार को बालक की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मृत बालक के मौसा की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक के सिर पर चोट लगने से मौत डॉक्टर की ओर से बताई गई है।
तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

स्थानीय विधायक ने भी घर पहुंच कर परिजनों से हालचाल लिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले अधिकारी
पीड़ित पक्ष ने छेड़खानी में हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जिनमें से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। गांव में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है: ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ

पहले थाने पर हंगामा, शाम को गांव में शव रखकर प्रदर्शन
पिपराइच इलाके के बेला गांव में हुई बालक की हत्या के बाद नाराज ग्रामीणों ने सुबह थाने में हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेजा। इसके बाद शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव जैसे ही गांव में लाया गया परिजन ने जमीन पर रखकर अंतिम संस्कार करने से मना कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

काफी देर बाद पुलिस-प्रशासन ने जब उनकी मांगे सुन आश्वासन दिया तब जाकर वे अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। परिजन की मांग थी कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। परिवार सहित ग्राम सभा के लोगों को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
उन्हें सुरक्षा की गारंटी दी जाए। बालक के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले। आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चले और केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए।
इधर, ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में पांच थानों की पुलिस पहुंच गई थी।
इधर, ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में पांच थानों की पुलिस पहुंच गई थी।
साथ ही तीन सीओ, एसडीएम, तहसीलदार आदि के अलावा भाजपा नेता राधेश्याम सिंह, प्रमुख पिपराइच जनार्दन जायसवाल, प्रमुख भटहट आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए। सभी ने परिजन को समझाकर अंतिम संस्कार करने के लिए कहा।
आरोप : छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई के बजाय करा दिया था समझौता
परिजन का आरोप था कि मृत बालक की मौसी की लड़की के साथ आरोपियों ने जून में छेड़खानी की थी। इसके बाद छह जून को परिजन ने शिकायत की। आरोप था कि थाने पर पुलिस ने कार्रवाई के बजाय दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसी के बाद से आरोपी पक्ष से विवाद था।

घायल युवक के पिता ने बताया कि 26 जुलाई की शाम उनका बेटा लुहसी विद्यालय के खेल मैदान में दौड़ लगा कर लौट रहा था तभी आरोपियों ने उसका पैर तोड़ने की कोशिश की। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से बच गया था। तब भी पुलिस ने समझौता करा दिया।
घटनास्थल के बगल में पुलिस चौकी, कोई नहीं आया मदद करने
शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बेला कांटा चौराहे के लुहसी रोड पर एक दुकान में कुछ लोग छिपे थे। दोनों भाई अपनी दुकान पर सोने जा रहे थे। तभी उन्हें घेरकर पिटाई शुरू कर दी। नौ बजे के आसपास आरोपी पक्ष के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और दुकान पर पथराव शुरू कर दिया। बगल में पुलिस चौकी है लेकिन कोई सिपाही बचाव करने नहीं आया। डायल-112 को सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस आई तब तक आरोपी भाग चुके थे।

घटना के बाद मौके पर जुटे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां की हो चुकी है मौत, अधिकारी बनने का था ख्वाब
किशोर की मां की मौत बचपन में ही हो गई थी। वह दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। एक भाई-बहन दूसरी मौसी के यहां रहते हैं। पिता दूसरे प्रदेश में नौकरी करते हैं। वह पिछले पांच साल से वह अपने मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजन का कहना है कि वह पढ़-लिख कर अधिकारी बनना चाहता था। किशोर की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग, रिश्तेदार परिजन को ढांढस बंधाते रहे।