फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A teenager going to get a gas cylinder died after being hit by an unknown vehicle

सिलिंडर की जद्दोजहद में गई जान: 3 दिन से लाइन में लगा रहा था, किशोर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

Sat, 14 Mar 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 03:03 AM IST
सार

शुक्रवार को गाड़ी आने पर आयुष फिर सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि एजेंसी पर ओटीपी की जांच की जा रही थी। आयुष अपना मोबाइल घर पर भूल गया था, जिसे लेने के लिए वह निकला। इसी दौरान एजेंसी से कुछ दूरी पर वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
A teenager going to get a gas cylinder died after being hit by an unknown vehicle
हादसे में मृत किशोर व साथ में मौजूद उसके परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बांसगांव थाना क्षेत्र के करहल गांव में शुक्रवार को सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर आयुष साहनी की मौत हो गई। किशोर गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी गया था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


करहल गांव निवासी आयुष साहनी पिछले तीन दिनों से गैस सिलिंडर लेने के लिए सुदामा गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहा था। मृतक के बाबा चौथी साहनी ने बताया कि बुधवार को गैस सिलिंडर की गाड़ी आई थी लेकिन आयुष को सिलिंडर नहीं मिल सका। बृहस्पतिवार को गैस की गाड़ी नहीं आई। 

विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार को गाड़ी आने पर आयुष फिर सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि एजेंसी पर ओटीपी की जांच की जा रही थी। आयुष अपना मोबाइल घर पर भूल गया था, जिसे लेने के लिए वह निकला। इसी दौरान एजेंसी से कुछ दूरी पर वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पहुंचे और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौथी साहनी ने बताया कि आयुष के पिता बिहारी साहनी बंगलूरू में काम करते हैं। परिवार में मां सीमा और छोटा भाई पीयूष है। आयुष की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आयुष एक निजी कॉलेज में छवीं का छात्र था। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed