{"_id":"67c3f5870de6db1e4002db34","slug":"a-teenage-girl-was-molested-by-elders-in-shahpur-gorakhpur-the-police-sent-her-to-jail-2025-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोचिंग से घर लौट रही थी छात्रा, शोहदे ने की छेड़खानी- सरेराह पकड़ लिया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोचिंग से घर लौट रही थी छात्रा, शोहदे ने की छेड़खानी- सरेराह पकड़ लिया हाथ
Sun, 02 Mar 2025 11:37 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:37 AM IST
सार
शाहपुर इलाके की एक छात्रा असुरन स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती हैं। बृहस्पतिवार शाम छह बजे वह कोचिंग से घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार एक युवक छात्रा को रोककर छेड़खानी करते हुए हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
छेड़खानी( सांकेतिक)
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
शाहपुर इलाके के असुरन स्थित एक कोचिंग सेंटर से बृहस्पतिवार शाम घर जा रही छात्रा से शोहदे ने छेड़खानी की। उसका हाथ पकड़ कर बाइक पर बिठाने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो शोहदा अपना मोबाइल नंबर देकर भाग गया।
विज्ञापन
डरी सहमी छात्रा घर पहुंची और पूरी घटना अपनी बहन से बताई। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सिद्धार्थ नगर निवासी संदीप पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। शाहपुर इलाके की एक छात्रा असुरन स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम छह बजे वह कोचिंग से घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार एक युवक छात्रा को रोककर छेड़खानी करते हुए हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बाइक पर बैठने की कोशिश करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी अपना मोबाइल नंबर उसके पास फेंक कर भाग गया।
विज्ञापन