फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A sugar mill worker hanged himself after returning from duty.

Gorakhpur News: ड्यूटी से लौटने के बाद चीनी मिल कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 12 Mar 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A sugar mill worker hanged himself after returning from duty.
पिपराइच। पिपराइच चीनी मिल में टर्बो टेक कंपनी के तहत काम करने वाले कर्मचारी ने कमरे में मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों के अनुसार, किसी महिला से जुड़े विवाद के कारण आत्महत्या की आशंका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी मिथिलेश यादव (32) पिपराइच चीनी मिल में बॉयलर पर कार्यरत थे। वह मंगलवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म कर मिल परिसर स्थित 32 लाइन क्वार्टर में लौटे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब डेढ़ बजे किसी महिला ने बगल में रहने वाले कर्मचारी मनोहर को फोन कर बताया कि मिथिलेश यादव आत्महत्या करने जा रहे हैं, उन्हें बचा लिया जाए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मनोहर कमरे पर पहुंचे तो देखा कि मिथिलेश छत में लगे पंखे में चद्दर के सहारे फंदे से लटक रहे थे। इसके बाद अन्य लोगों को जानकारी हुई तो सूचना मिल के जीएम नवदीप शुक्ला को जानकारी दी गई। इसके बाद जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मिथिलेश के दो बच्चे हैं। पत्नी और बच्चे बिहार घर पर रहते हैं। मिथिलेश यहां रहकर नौकरी करते थे। इस संबंध में एसएसआई अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed