फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A speeding car climbed onto a divider on Nauchal Road, and the driver and the man fled.

Gorakhpur News: नौकायन रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ी, चालक-युवक भागे

Wed, 18 Feb 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A speeding car climbed onto a divider on Nauchal Road, and the driver and the man fled.
- रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन


गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार करीब 20 फीट तक उछलकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसा देख आसपास के लोग सन्न रह गए। हालांकि, कार सवार दोनों युवक सुरक्षित बाहर निकल आए और कार वहीं छोड़कर मौके से भाग गए।

सूचना मिलते ही रामगढ़ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वाहन संख्या के आधार पर पता चला कि कार सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटीरावत निवासी रीता यादव के नाम पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय कार मामखोर निवासी उत्सव शुक्ला चला रहा था, जबकि बगल की सीट पर रीता यादव का पुत्र आयुष यादव बैठा था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक नौकायन की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे थे। जैसे ही कार चंपा देवी पार्क के सामने पहुंची, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा स्थल पर अंधा मोड़ है, जहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और जानलेवा साबित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed