फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A spectacular sight will be visible in the sky; six planets will align.

Gorakhpur News: आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, एक सीध में होंगे छह ग्रह

Tue, 11 Aug 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
A spectacular sight will be visible in the sky; six planets will align.
- 12 अगस्त को सौरमंडल में होगी खगोलीय हलचल, उल्का पिंड भी गिरेंगे
विज्ञापन


गोरखपुर। 12 अगस्त को आसमान में एक साथ कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी। मंगलवार की देर रात से सूर्योदय से पहले तक छह ग्रह एक साथ आसमान में नजर आएंगे। बृहस्पति, बुध, मंगल, यूरेनस, शनि और नेपच्यून एक ही दिशा में एक लंबी कतार जैसे दिखाई दे सकते हैं। इसे आम भाषा में ग्रहों की परेड कहा जा रहा है।
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी ग्रह एक-दूसरे के बिल्कुल पास होंगे। वे अपनी-अपनी कक्षा यानी ऑर्बिट में अलग-अलग जगह पर होंगे लेकिन पृथ्वी से देखने पर एक ही क्षेत्र में दिखाई देने के कारण ऐसा लगेगा जैसे आसमान में ग्रहों की एक बड़ी लाइन बनी हुई है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि 12 से 13 अगस्त की रात उल्का वर्षा भी अपने चरम पर होगी। यानी एक ही अवधि में ग्रहों की परेड और टूटते तारों जैसे नजर आने वाले उल्कापिंडों का अद्भुत नजारा देखने का मौका मिलेगा। खगोलविद अमर पाल सिंह के अनुसार खगोल विज्ञान की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त की भोर में शनि, वरुण, अरुण, मंगल, बुध और बृहस्पति क्रांतिवृत्त के आसपास आकाश के एक बड़े हिस्से में नजर आएंगे। इसे आमतौर पर ‘ग्रहों की परेड’ या ‘प्लैनेटरी अलाइनमेंट’ कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय पर दिखेगा खगोलीय घटना
शनि 11 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे से दिखाई देना शुरू होगा जबकि वरुण करीब 9 बजे से पूर्वी क्षितिज पर रहेगा। अरुण लगभग 12:15 बजे और मंगल करीब 1:50 बजे दिखाई देगा। बुध करीब 4:28 बजे और बृहस्पति लगभग 4:50 बजे पूर्वी क्षितिज पर उभरेंगे। सूर्योदय से पहले बुध और बृहस्पति को देखने का समय सीमित रहेगा। इस खगोलीय घटना को देखने के लिए प्रकाश प्रदूषण से दूर खुले स्थान का चयन करना बेहतर रहेगा। पूर्वी क्षितिज पूरी तरह साफ होना चाहिए। पेड़, इमारत, धुंध और बादल दृश्य में बाधा डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed