{"_id":"6621ba7d20fd4551470365e8","slug":"a-special-ward-of-eight-beds-was-created-in-the-district-hospital-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-530693-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिला अस्पताल में आठ बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिला अस्पताल में आठ बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम का बिगड़ा मिजाज सेहत पर भारी पड़ने लगा है। जरूरी काम से घर से बाहर निकले लोग 30 किमी की रफ्तार से चल रही गर्म हवा से जूझ रहे हैं तो घर में रह रहीं महिलाएं व बुजुर्ग बिजली कटौती के चलते परेशान हैं। इसके अलावा अनियंत्रित खान-पान के चलते लोग बीमार होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक भीड़ दिखी।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीके सुमन और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पेट में दर्द, उल्टी-दस्त और हीट वेब के शिकार मरीज अस्पताल आ रहे हैं। सबको जरूरी दवा के साथ-साथ ओआरएस का पैकेट दिया जा रहा है। गर्मी में खाना जल्द खराब होता है, लोगों को इसके बारे में भी बताया जा रहा है।
उधर जिला अस्पताल में आठ बेड का अलग वार्ड हीट वेब के लिए बन गया है। जिसमें एसी व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। एनएचएम के जीएम गैर संचारी रोग डॉ. अंबुज शुक्रवार को इस वार्ड का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -