{"_id":"69a35937d069e692bb04ebc9","slug":"a-silent-procession-was-taken-out-under-the-leadership-of-mlc-demanding-the-arrest-of-bsa-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1244419-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीएसए की गिफ्तारी की मांग लेकर एमएलसी के नेतृत्व में निकला मौन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीएसए की गिफ्तारी की मांग लेकर एमएलसी के नेतृत्व में निकला मौन जुलूस
विज्ञापन
- बेसिक शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार की संस्कृति ने शिक्षक को आत्महत्या को किया विवश : देवेंद्र
गोरखपुर। मूल रूप से देवरिया जिले के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन गौरी बाजार में सेवारत शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार ने आत्महत्या करने के लिए विवश कर दिया। इसके जिम्मेदार बीएसए व बाबुओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और आम लोगों ने इंदिरा तिराहे से अंबेडकर चौक तक मौन जुलूस निकाला। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आरोपी शीघ्र गिरफ्तार नहीं हुए तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में फैलेगा।
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों और बाबुओं के संगठित कदाचार और आर्थिक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। एमएलसी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पीड़ित शिक्षक के परिवार के पुर्नवास के लिए दो करोड़ रुपये की मदद दी जाए। उनकी पत्नी का समायोजन सरकारी पद पर किया जाए। पदयात्रा में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह व जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण डूबे सहित काफी संख्या में शिक्षक और आम लोग मौजूद रहे।