{"_id":"66a48d6ebc398b1b0508745f","slug":"a-rogue-cut-off-a-girl-s-nose-in-gorakhpur-s-campierganj-case-registered-2024-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शोहदा कर रहा था छ़ेड़खानी- विरोध जताने पर दांत से काट लिया युवती का नाक- केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शोहदा कर रहा था छ़ेड़खानी- विरोध जताने पर दांत से काट लिया युवती का नाक- केस दर्ज
Sat, 27 Jul 2024 11:33 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे ने 19 वर्षीय युवती के नाक पर दांत से काट लिया। पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही युवक पर केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने लिखा है कि 20 जुलाई की रात आठ बजे वह घर के पीछे नल से पानी भर रही थी। तभी बगल में रहने वाला युवक आकर उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर पिटाई कर दी। जैसे ही वह चिल्लाई, युवक ने नाक पर दांत से काट लिया, जिससे नाक पर गहरा जख्म हो गया। शोर सुनकर गांव के चार-पांच लोग जब तक पहुुंचे युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।