फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A rich person is the one who does service with his body, mind and money.

Gorakhpur News: धनवान व्यक्ति वही है जो तन मन आैर धन से सेवा भक्ति करे

Fri, 20 Dec 2024 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
A rich person is the one who does service with his body, mind and money.
भनवापुर के धनोहरी में श्रीमदभागवत कथा सुनाते आचार्य श्रीकृष्ण शास्त्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के धनोहरी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार रात कथा वाचक आचार्य श्रीकृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा संभव है।
पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पूतना का वध कर उसका कल्याण किया। वहीं, गति प्रदान की जो गति मां यशोदा मैया को दी है। भगवान कहते हैं मेरा भक्त कैसा भी हो एक बार मेरी शरण में आने के बाद में उसे इस भवसागर से पार कर देता हूं और सदैव के लिए अपनी शरण प्रदान कर देता हूं। ऐसे भगवान दीनबंधु की शरण भला कौन नहीं लेना चाहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज कल की युवा पीढ़ी अपने धर्म, अपने भगवान को नहीं मानती है, लेकिन तुम अपने धर्म को जानना चाहते हो तो पहले गीता, भागवत, रामायण पढ़ो, तुम नहीं तुम्हारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कारी हो जाएगी। ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोड़कर गिरिराज की पूजा शुरू कर दी, तो इंद्र ने कुपित होकर मूसलाधार बारिश की, तब कृष्ण भगवान ने अपनी कनिष्ठ अंगुली पर पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। इस दौरान मुनेश्वर चौधरी, सावित्री, राज, विजय, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।ो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed