फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A review meeting was held in the presence of Uttar Pradesh State Women Commission Chairperson Dr. Babita Singh Chauhan, Vice Chairperson Aparna Yadav and Charu Chaudhary.

Gorakhpur News: राज्य महिला आयोग ने योजनाओं व शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की

Sat, 25 Apr 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
A review meeting was held in the presence of Uttar Pradesh State Women Commission Chairperson Dr. Babita Singh Chauhan, Vice Chairperson Aparna Yadav and Charu Chaudhary.
गोरखपुर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव एवं चारू चौधरी की मौजूदगी में समीक्षा बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सुरक्षित व सकारात्मक उपयोग एवं मानव तस्करी निरोधक विषयों पर विशेष जागरूकता सत्र हुआ। आयोग की ओर से जिले में महिलाओं से संबंधित योजनाओं, शिकायतों के निस्तारण, महिला सुरक्षा व्यवस्था व विभिन्न विभागों की ओर से संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाया गया।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति, प्रियंका मौर्य, ऋतु शाही, एकता सिंह, पूनम द्विवेदी, डॉ. हिमानी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed