फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A red alert has been issued for the Gorakhpur-Basti region due to fog, and it was a cold day.

Gorakhpur News: कोहरे को लेकर गोरखपुर-बस्ती मंडल में रेड अलर्ट, रहा कोल्ड डे- दृश्यता हो सकती है बेहद कम

Sat, 27 Dec 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 12:15 AM IST
सार

तेज ठंड और बढ़ रही गलन की वजह से कंबल, रजाई और तकिए के कवर की मांग बढ़ रही है। फुटपाथ पर कंबल की लगी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लग रही है। शुक्रवार को फुटपाथ लगी कंबल की दुकानों खरीदारों की भीड़ दिखी। इन दुकानों पर कई तरह की कंबल, रजाई और तकिए के कवर उपलब्ध थे।

विज्ञापन
A red alert has been issued for the Gorakhpur-Basti region due to fog, and it was a cold day.
ठण्ढ़ बढ़ी तो गर्म कपड़े पहनकर विश्वविद्यालय पहुंचे विद्यार्थी। संवाद

विस्तार

सर्दी में मौसम हर दिन रंग बदल रहा है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। शुक्रवार को घने बादलों के कारण सूर्य की किरणें जमीं पर नहीं उतरीं। इस वजह से तापमान ने बड़ा गोता लगाया। मौसम विभाग ने पूर्वांचल के कई जिलों समेत गोरखपुर-बस्ती मंडल में दो दिनों तक अत्यंत घने कोहरे की आशंका जताई है। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को जिले में कोल्ड डे रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 20 और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर तक गोरखपुर-बस्ती मंडल के सातों जिलों में अत्यंत घने कोहरे की आशंका है। इस दौरान सभी जगहों पर शीत दिवस रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


बढ़ा कोहरा तो घट गई ट्रेनों की रफ्तार, यात्री हो रहे परेशान
कोहरा बढ़ने के साथ ही देरी से चलने वाली ट्रेनों की संख्या भी बढ़ गई है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब आई 15705 चंपारण हमसफर अपने समय से 15 घंटे से ज्यादा देरी से गोरखपुर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को लगभग 30 ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इस वजह से यात्रियों को पेरशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली 02564 नई दिल्ली बरौनी स्पेशल अपने समय से 16 घंटे की देरी से, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस आठ घंटे 41 मिनट, 15566 वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटे, 15212 अमृतसर-दरभंगा लगभग तीन घंटे 45 मिनट, 19038 अवध एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे, 13019 बाघ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची। वहीं 15082 गोमती नगर-गोरखपुर सहित लगभग 30 ट्रेनें देरी से पहुंचीं। संवाद

कंपकंपाती ठंड ने बढ़ाई कंबल की बिक्री, फुटपाथ पर लगीं दुकानें
तेज ठंड और बढ़ रही गलन की वजह से कंबल, रजाई और तकिए के कवर की मांग बढ़ रही है। फुटपाथ पर कंबल की लगी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लग रही है। शुक्रवार को फुटपाथ लगी कंबल की दुकानों खरीदारों की भीड़ दिखी। इन दुकानों पर कई तरह की कंबल, रजाई और तकिए के कवर उपलब्ध थे।

इसमें कुछ विशेष किस्म के कंबलों की मांग अधिक है। इसमें हैदराबाद में बनी कोरियन कंबल प्रमुख रूप से शामिल है। फुटपाथ पर कंबल बेच रही दुकानदार शालू ने बताया कि उनके पास कोरियन, सिले, स्टार गोल्ड, रोमानिया और टाइगर सुपर शॉप कंबल उपलब्ध हैं। इनमें सबसे अधिक मांग कोरियन की है।


यह डबल लेयर, वजन सात से आठ किलोग्राम और मूल्य कम होने के कारण इसे पसंद किया जा रहा है। प्रतिदिन 15 से 20 कंबल बिक जाते हैं। सबसे कम कीमत की कंबल 1500 और सबसे अधिक 2500 की है। वहीं सबसे कम कीमत की सिंगल बेड की चादर 300 और अधिकतम 550 रुपये की है। इन कंबलों की दुकानें कूड़ाघाट, काली मंदिर, नौसड़, तरंग क्राॅसिंग, गुलरिहा बाजार में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed