{"_id":"6a6283ec27060657db0ed8a9","slug":"a-proposal-has-also-been-sought-for-the-renovation-of-the-jharkhandi-mahadev-temple-good-work-is-achieved-only-through-a-good-government-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1395369-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डबल इंजन की सरकार ने खत्म किया पूर्वी उत्तर प्रदेश से इंसेफेलाइटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डबल इंजन की सरकार ने खत्म किया पूर्वी उत्तर प्रदेश से इंसेफेलाइटिस
Fri, 24 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है तो अच्छा कार्य होता है। जब अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं तो उसके सकारात्मक और प्रगतिशील परिणाम आते हैं। डबल इंजन की सरकार आने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश से इंसेफेलाइटिस को समाप्त कर दिया गया है।
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने सरकार की विकास और विरासत के संरक्षण के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गोरखपुर में मुक्तेश्वरनाथ मंदिर का पुनरुद्धार हो गया है। झारखंडी महादेव मंदिर के पुनरुद्धार के लिए भी प्रस्ताव मांगा गया है। कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज बने हैं। गोरखपुर में एम्स भी बन गया है और बीआरडी मेडिकल कॉलेज भी चिकित्सा का बेहतरीन केंद्र बन चुका है। गोरखपुर में 1990 से बंद कारखाना फिर से चालू हो चुका है। हमारी सोच अच्छा करने की थी और हमने अच्छा करके दिखा दिया है।
पर्यटन और आजीविका का केंद्र बना रामगढ़ताल
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर का रामगढ़ताल अब पर्यटन व आजीविका का सबसे बड़ा और बेहतरीन केंद्र बन गया है, जबकि 10 वर्ष पूर्व इसकी पहचान सुनसान स्थल, गंदगी और मच्छर के कारण थी। अपराधी हत्या करके यहां शव फेंक जाते थे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ताल के किनारे फिल्मों की शूटिंग हो रही है।