फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A program was held at Gurung Crossing in Kunraghat, organized by the India-Nepal Friendship Society.

Gorakhpur News: कारगिल दिवस पर याद किए गए शहीद गौतम गुरुंग, दी श्रद्धांजलि

Mon, 27 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A program was held at Gurung Crossing in Kunraghat, organized by the India-Nepal Friendship Society.
गोरखपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को भारत-नेपाल मैत्री समाज और वीर सेनानी कल्याण संस्थान की ओर से अमर शहीद लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन कुनराघाट स्थित शहीद गौतम गुरुंग की प्रतिमा के समक्ष किया गया। भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद और वीर शहीद अमर रहें के गगनभेदी नारों से पूरा गुरुंग तिराहा देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर सेनानी कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अनिरुद्ध शाही, आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता, प्रतिमा छेत्री तथा भारत-नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। अनिल कुमार गुप्त ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए 527 जवानों के सर्वोच्च बलिदान और बोफोर्स तोपों के सहयोग से पाकिस्तानी घुसपैठियों से भारतीय भूमि को मुक्त कराया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की परंपरा भारत-नेपाल मैत्री समाज के संस्थापक स्व. मोहनलाल गुप्त, संरक्षक स्व. डॉ. अशोक चौरसिया और स्व. सुधीर कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने शुरू की थी, जिसे आज भी निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में भारत-नेपाल मैत्री समाज के उपाध्यक्ष बनवारी लाल खेमका सहित वीर सेनानी कल्याण संस्थान के अनेक पूर्व सैनिक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed