फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A procession will be taken out on the birth anniversary of Karpuri Thakur.

Gorakhpur News: कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा

Wed, 21 Jan 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A procession will be taken out on the birth anniversary of Karpuri Thakur.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। आल इंडिया महापद्म नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की संयुक्त बैठक मंगलवार को बशारतपुर गंगानगर में हुई। इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष ऋषि नंद ने कहा कि 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएं। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष श्रवण नंद ने बताया कि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा शास्त्री चौक के पास से निकाली जाएगी। महानगर अध्यक्ष अमित नंद ने बताया कि शोभायात्रा कचहरी चौक, टाउन हॉल, गोलघर, गणेश चौक, हरिओम नगर होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचेगी, जहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में आत्मा प्रसाद नंद, अशोक नंद, आरडी. नंद, चिंतामणि, आशीष नंद, बैजनाथ नंद, प्रियम नंद, मोनू प्रधान, साधु शरण नंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed