फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A procession was taken out in Jafra Bazaar in memory of Hazrat Imam Hussain and Hazrat Abbas.

Gorakhpur News: या हुसैन... या अब्बास की सदाओं के बीच निकला दुलदुल व परचम-ए-अब्बास का जुलूस

Mon, 20 Jul 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out in Jafra Bazaar in memory of Hazrat Imam Hussain and Hazrat Abbas.
गोरखपुर। सफर माह के पहले रविवार को जाफरा बाजार में हजरत इमाम हुसैन और हजरत अब्बास की याद में दुलदुल व परचम-ए-अब्बास का जुलूस निकाला गया। रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में अकीदतमंद काले लिबास में नंगे पांव जुलूस में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर या हुसैन... या अब्बास... की सदाएं गूंजती रहीं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया शिया कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष सैयद वसी अख्तर रिजवी की सरपरस्ती में हरीश चौक स्थित इमामबारगाह मरहूम सैयद लियाकत हुसैन के आवास पर मजलिस का आयोजन हुआ। सैयद वसी अख्तर रिजवी, शकील अख्तर रिजवी, हसन अख्तर रिजवी और अली मिर्जा ने मर्सिया पेश किया। इसके बाद विभिन्न नौहाख्वानों ने कलाम पढ़े।
विज्ञापन

मौलाना सैयद काशिफ रजा रिजवी ने कर्बला के वाकये, हजरत अब्बास की वफादारी और इमाम हुसैन की कुर्बानी पर रोशनी डालते हुए इंसानियत, सब्र और सत्य के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। इसके बाद दुलदुल और परचम-ए-अब्बास का जुलूस रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजुमन गुंचा-ए-मजलूमियां फैजाबाद और अंजुमन हुसैनिया गोरखपुर के अजादारों ने नौहाख्वानी व सीना-जनी कर शोहदा-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर इमामबाड़ा सैयद अली मरहूम पहुंचकर संपन्न हुआ। शिया जामा मस्जिद के इमाम-ए-जुमा मौलाना शमशाद अब्बास ने कहा कि कर्बला इंसाफ, इंसानियत और जुल्म के खिलाफ संघर्ष का अमर संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed