{"_id":"6a5d388033976d2fdc031cc3","slug":"a-procession-was-taken-out-from-hn-singh-crossing-to-the-iskcon-temple-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1390943-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा सैलाबव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा सैलाबव
Mon, 20 Jul 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
एचएन चौराहे से निकाली गई भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। इस्कॉन की ओर से रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। एचएन सिंह चौक, मेडिकल रोड से शुरू होकर पादरी बाजार स्थित इस्कॉन मंदिर तक पहुंची यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे मार्ग पर हरिनाम संकीर्तन, भजन और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी के दिव्य विग्रहों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा मार्ग पर संकीर्तन मंडली ने हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन किया, जबकि मृदंग, करताल और अन्य वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़े।
इस मौके पर आयोजित जगन्नाथ कथा में आदि श्याम प्रभुजी ने भगवान जगन्नाथ की महिमा, रथयात्रा के आध्यात्मिक रहस्य व वैदिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की शरण ही मानव जीवन की वास्तविक सफलता का मार्ग है। रथयात्रा के प्रारंभ स्थल पर आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। वहीं भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद के प्रयासों से विश्वभर में इस्कॉन की ओर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं आयोजित की जाती हैं।े