{"_id":"6767a65d46f7f94d9c0d4289","slug":"a-newly-married-woman-burnt-to-death-in-her-house-in-chiluatal-police-station-area-of-gorakhpur-2024-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल दहलाने वाली हुई थी वारदात: सोते समय बड़े भाई ने घर में लगा दी थी आग- झुलसी नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल दहलाने वाली हुई थी वारदात: सोते समय बड़े भाई ने घर में लगा दी थी आग- झुलसी नवविवाहिता की मौत
Sun, 22 Dec 2024 11:10 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:10 AM IST
सार
गोरखपुर चिलुआताल थानाक्षेत्र के दहला गांव में बड़े भाई ने रात में दो छोटे भाइयों के कमरे में ताला बंद कर तारपीन का तेल डालकर बाहर से आग लगा दी थी। इसमें झुलसी नवविवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
14 दिसंबर को बेचन निषाद ने चिलुआताल थानाक्षेत्र के इलाके के दहला गांव में बड़े भाई ने शुक्रवार रात 11:30 बजे दो छोटे भाइयों के कमरों में ताला बंद कर थिनर (तारपीन का तेल) डालकर आग लगा दिया था। इनमें से एक झुलसी नवविवाहिता माला की रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई थी। चिलुआताल थाना इलाके के दहला गांव में बड़े भाई बेचन ने बीते शुक्रवार को अपने भाइयों बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उनकी पत्नी माला (25) को कमरे में बंद कर लगा दी थी आग दिया था।
विज्ञापन
परिजन और आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां इनका इलाज चल रहा था। झुलसे एक छोटे भाई अरविंद से माला की शादी घटना के सिर्फ 10 दिन पहले, चार दिसंबर को हुई थी।
विज्ञापन
रविवार को इनमें से झुलसी नवविवाहिता माला की मौत हो गई।