फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A new divider will be one meter wide from Nausad to Padleganj

बदल रहा गोरखपुर: नौसड़ से पैडलेगंज तक एक मीटर चौड़ा बनेगा नया डिवाइडर, लगाए जाएंगे पॉम ट्री

Wed, 10 May 2023 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 May 2023 12:56 PM IST
सार

नौसड़ से पैडलेगंज तक शहर की पहली सिक्स लेन का काम जल्द ही पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसी मार्ग पर शहर के पहले सिक्स लेन ओवरब्रिज का निर्माण भी शुरू हो गया है। सिक्स लेन सड़क को मेडिकल कॉलेज और गोरखनाथ रोड की तरह मॉडल रोड के तौर पर विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
A new divider will be one meter wide from Nausad to Padleganj
पैडलेगंज से देवरिया बाईपास तिराहा के बीच डिवाइडर तोड़ा जा रहा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के मेडिकल कॉलेज और गोरखनाथ रोड की तर्ज पर पैडलेगंज से नौसड़ सिक्स लेन मार्ग पर एक मीटर चौड़ा नया डिवाइडर बनाया जाएगा। इसपर आकर्षक पोल व लाइटों के साथ ही पॉम ट्री लगाए जाएंगे। इसके लिए पहले चरण में पैडलेगंज से देवरिया बाईपास तिराहे के पास तक पुराना डिवाइडर तोड़ने के साथ ही वहां लगे पोल और स्ट्रीट लाइटें भी हटाई जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग के आग्रह पर नगर निगम का पथ प्रकाश विभाग इसे हटाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


नौसड़ से पैडलेगंज तक शहर की पहली सिक्स लेन का काम जल्द ही पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसी मार्ग पर शहर के पहले सिक्स लेन ओवरब्रिज का निर्माण भी शुरू हो गया है। सिक्स लेन सड़क को मेडिकल कॉलेज और गोरखनाथ रोड की तरह मॉडल रोड के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसी क्रम में एक मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रंजन सिंह ने बताया कि एक मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा जहां नए पोल और आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही पॉम ट्री भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पैडलेगंज, देवरिया बाईपास तिराहे से ट्रैफिक लाइटें हटाईं गईं
नए डिवाइडर के निर्माण के क्रम में ही इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत पैडलेगंज और देवरिया बाईपास तिराहे पर लगी ट्रैफिक लाइटें भी हटा दी गई हैं। यहां ट्रैफिक का संचालन मैनुअल चल रहा है। जैसे-जैसे निर्माण का सिलसिला आगे बढ़ेगा रुस्तमपुर और टीपीनगर की भी ट्रैफिक लाइटें हटाई जाएंगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे फिर से लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed