फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A new 250 KVA transformer was installed at Gorakhpur Jatashankar Chowk.

Gorakhpur News:ट्रांसफार्मर की ओवरलोडिंग खत्म-लगा नया- 200 उपभोक्ताओं को मिलेगी बेगतर बिजली

Wed, 02 Oct 2024 11:52 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 11:52 AM IST
सार

अधीक्षण अभियंता शहरी ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने जटाशंकर चौक पर लगे चार सौ केवीए ट्रांसफार्मर की ओवरलोडिंग को खत्म करने के लिए विजनेस प्लान-2024-25 के तहत 250 केवीए का एक अन्य ट्रांसफार्मर लगा दिया है।

विज्ञापन
A new 250 KVA transformer was installed at Gorakhpur Jatashankar Chowk.
लगा नया ट्रांसफार्मर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बक्शीपुर न्यू विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत जटाशंकर चौक क्षेत्र में करीब दो सौ उपभोक्ताओं को अब निर्बाध बिजली मिलेगी। ऐसा इसलिए है कि क्षेत्र में लगे चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर की ओवरलोड की समस्या को खत्म करने के लिए मंगलवार को विभाग ने 250 केवीए का एक अन्य ट्रांसफार्मर लगा दिया।

विज्ञापन


बताते चलें कि बक्शीपुर न्यू विद्युत उपकेंद्र के जटाशंकर चौक क्षेत्र के उपभोक्ताओं की अक्सर यह शिकायत रहती थी कि उन्हें बेहतर आपूर्ति नहीं मिलती है। आए दिन ट्रिपिंग के चलते बिजली गुल हो जाती है तो अंतराल पर लो-वोल्टेज की समस्या से उनकी दिनचर्या बिगड़ जाती है।
विज्ञापन


बहरहाल, अब उनकी इस शिकायत को विभाग ने खत्म कर दी है। अधीक्षण अभियंता शहरी ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने जटाशंकर चौक पर लगे चार सौ केवीए ट्रांसफार्मर की ओवरलोडिंग को खत्म करने के लिए विजनेस प्लान-2024-25 के तहत 250 केवीए का एक अन्य ट्रांसफार्मर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हालात में इस क्षेत्र के तकरीबन दो सौ उपभोक्ताओं को अब बिजली संबंधी किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब उन्हें फाल्ट रहित विजली मिलगी। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी क्षेत्र में यदि कहीं, ओवरलोड की समस्या का पता चलता है तो उसका त्वरित निदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed