{"_id":"6a0e250d4ed5ccb6730a65ec","slug":"a-memorandum-addressed-to-the-prime-minister-will-be-handed-over-to-the-chief-factory-manager-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1327623-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ शुक्रवार को मनाएगा काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ शुक्रवार को मनाएगा काला दिवस
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य कारखाना प्रबंधक को सौंपा जाएगा
गोरखपुर। रेलवे बोर्ड की ओर से पदों के वापस लेने के विरोध में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत कारखाने के मध्य गेट पर रेलवे मजदूर संघ की ओर से बुधवार को आम सभा हुई।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 22 मई को श्रमिक संघ काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य कारखाना प्रबंधक को सौंपा जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा अभी तक भारत सरकार कर्मचारियों का वेतन निर्धारण तीन यूनिट मानकर करती आ रही है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। मंडल मंत्री संजय त्रिपाठी ने कहा कि पूरे रेलवे से 30,000 पदों का सरेंडर हो रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे से लगभग 3,000 पद समाप्त हो रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कारखाना मंडल 22 मई को काली पट्टी बांधकर काला दिन मनाएगा। शाम को मुख्य कारखाना प्रबंधक को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेगा।