{"_id":"69309941a643f5d4490223eb","slug":"a-list-of-bangladeshi-rohingyas-will-be-prepared-and-a-divisional-detention-center-will-be-set-up-in-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1154559-2025-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बांग्लादेशी रोहिंग्या की तैयार होगी सूची, गोरखपुर में बनेगा मंडलीय डिटेंशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बांग्लादेशी रोहिंग्या की तैयार होगी सूची, गोरखपुर में बनेगा मंडलीय डिटेंशन सेंटर
Thu, 04 Dec 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:40 AM IST
सार
पहले भी बांग्लादेशी रोहिंग्या को चिन्हित करने के लिए सर्वे हो चुका है। अभी तक गोरखपुर में कोई नहीं मिला है। लेकिन, अब नए सिरे से सत्यापन और सर्वे कराने की तैयारी है। उधर, नगर निगम से कहा गया है कि ऐसे स्थान को चिन्हित करें जिसे डिटेंशन सेंटर के रूप में स्थापित किया जा सके। उस सेंटर में रहने के साथ ही भोजन और टॉयलेट की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शासन के निर्देश पर अब मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में बांग्लादेशी रोहिंग्या को चिन्हित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस, प्रशासन और एलआईयू की संयुक्त टीमें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही गोरखपुर में मंडलीय डिटेंशन सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए कमिश्नर अनिल ढींगरा ने नगर निगम को जगह तलाशने का निर्देश दिया है।
हालांकि, पहले भी बांग्लादेशी रोहिंग्या को चिन्हित करने के लिए सर्वे हो चुका है। अभी तक गोरखपुर में कोई नहीं मिला है। लेकिन, अब नए सिरे से सत्यापन और सर्वे कराने की तैयारी है। उधर, नगर निगम से कहा गया है कि ऐसे स्थान को चिन्हित करें जिसे डिटेंशन सेंटर के रूप में स्थापित किया जा सके। उस सेंटर में रहने के साथ ही भोजन और टॉयलेट की व्यवस्था रहेगी।
उधर, लखनऊ नगर निगम में बांग्लादेश के निवासी और रोहिंग्या के पकड़े जाने के बाद अब शासन के निर्देश पर नगर निगम और नगर पालिका में सफाईकर्मियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। स्थानीय अभिसूचना शाखा के माध्यम से उनके गृह जनपद के थाने से सत्यापन कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
डिटेंशन सेंटर के लिए जल्द स्थान चिन्हित करा लिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है: अनिल ढींगरा, कमिश्नर