{"_id":"6585e9103cf36f811a0cb3e6","slug":"a-laboratory-of-25-computers-will-be-established-in-the-mathematics-department-of-ddu-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-408353-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू के गणित विभाग में 25 कंप्यूटर की प्रयोगशाला स्थापित होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू के गणित विभाग में 25 कंप्यूटर की प्रयोगशाला स्थापित होगी
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित श्रीनिवास रामानुजन की जयंती कार्यक्रम में कुलपति ने की घोषणा
बोलीं-मशीन लर्निंग पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को दक्ष बनाए गणित विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राष्ट्रीय गणित दिवस के मौके पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित विभाग द्वारा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने गणित विभाग में 25 कंप्यूटर की प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी तथा कंप्यूटर आधारित दक्षता को समय की मांग बताया। उन्होंने कहा कि गणित विभाग मशीन लर्निंग जैसे पाठ्यक्रम चलाकर पूर्वांचल के विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाएं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, विशिष्ठ अतिथि प्रो जेपी विश्वकर्मा, प्रो. ध्रुव नारायण ने व्यापक रूप से उनके जीवन व गणित के क्षेत्र में उनके योगदान से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार ने भविष्य में गणितीय विज्ञान के क्षेत्र में असीमित अवसरों से शोध छात्रों सहित सभी विद्यार्थियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
संचालन डाॅ. अर्चना सिंह भदौरिया एवं आभार ज्ञापन डॉ. राजेश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, प्रो. विजय शंकर वर्मा, प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रो. हिमांशु पांडेय आदि मौजूद रहे।