{"_id":"68afe6b44b784e554b06f8b2","slug":"a-kanpur-youth-was-shot-by-miscreants-at-gorakhpur-boating-the-youth-had-come-to-take-his-wife-news-in-hindi-2025-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 396 KM सफर तय कर पत्नी को साथ ले जाने आया था गोरखपुर, नौका विहार पर मनबढ़ों ने मारी गोली- जानिए पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 396 KM सफर तय कर पत्नी को साथ ले जाने आया था गोरखपुर, नौका विहार पर मनबढ़ों ने मारी गोली- जानिए पूरी कहानी
Thu, 28 Aug 2025 10:48 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:48 AM IST
सार
घायल युवक की पहचान राहुल गौतम (32) पुत्र अनिल गौतम निवासी काकादेव, कानपुर नगर के रूप में हुई है। राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने एक वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली जन्नत से प्रेम विवाह किया था। पत्नी को ले जाने के लिए बुधवार को कानपुर से गोरखपुर आया था।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नौका विहार में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब कानपुर से पत्नी को ले जाने आए युवक पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे सदर अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
रामगढ़ ताल थाना पुलिस क्राइम ब्रांच हमलावरों की तलाश कर रही है। घटनास्थल को लेकर पुलिस अभी असमंजस में है चर्चा है की वारदात गीड़ा क्षेत्र में हुई है। घायल युवक की पहचान राहुल गौतम (32) पुत्र अनिल गौतम निवासी काकादेव, कानपुर नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने एक वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली जन्नत से प्रेम विवाह किया था। पत्नी को ले जाने के लिए बुधवार को कानपुर से गोरखपुर आया था।जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब एक बजे राहुल अपने मित्र के साथ नौका विहार क्षेत्र में मौजूद था।
इसी दौरान सफेद रंग की कार से आए दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके कंधे में लगी।
किसी तरह वह स्कूटी से भागकर सदर अस्पताल पहुंचा और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इसी दौरान सफेद रंग की कार से आए दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके कंधे में लगी।
किसी तरह वह स्कूटी से भागकर सदर अस्पताल पहुंचा और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। यह भी चर्चा है कि युवक को गोली गीड़ा क्षेत्र मारी गई है।अस्पताल पहुंचने के बाद उसने जानकारी दी तो नौकायन बता दिया।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना कहां हुई है अभी कंफर्म नहीं हो पाया है जल्द ही गुट्टी सुलझा ली जाएगी।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना कहां हुई है अभी कंफर्म नहीं हो पाया है जल्द ही गुट्टी सुलझा ली जाएगी।