फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A joint team seized 54 bags of urea near the Nepal border.

Gorakhpur News: नेपाल सीमा के पास संयुक्त टीम ने 54 बोरी यूरिया पकड़ा

Tue, 14 Jul 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
A joint team seized 54 bags of urea near the Nepal border.
खुनुवां। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी बानगंगा और खुनुवां पुलिस चौकी की संयुक्त गश्ती टीम ने मंगलवार को छिपाकर रखी गई 54 बोरी यूरिया बरामद की है। खाद तिरपाल के नीचे छिपाकर रखी गई थी और नेपाल ले जाने की तैयारी थी, तभी टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संयुक्त गश्ती दल परसौना गांव के समीप नियमित गश्त पर थी। एसएसबी के मुताबिक विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि भारत-नेपाल सीमा से करीब 100 मीटर भारतीय क्षेत्र में टावर के पास हरे रंग की तिरपाल के नीचे रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्करी के उद्देश्य से खाद छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। जांच के दौरान तिरपाल के नीचे छिपाकर रखी गई 54 बोरी यूरिया बरामद की। आसपास मौजूद लोगों से खाद के संबंध में पूछताछ की गई लेकिन कोई भी उसके बारे में जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद बरामद यूरिया को आवश्यक कार्रवाई के लिए खुनुवां पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed