फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Child Murder, Police to cover house rent and education expenses of three sisters.

मानवीय पहल: सिपाही की दरिंदगी के शिकार परिवार के साथ खड़ी पुलिस, उठाएगी घर का किराया- 3 बहनों की पढाई का खर्च

Sun, 02 Aug 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 02:41 AM IST
सार

पीड़ित परिवार की माली हालत बहुत अच्छी नहीं है। इसे देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को पीड़ित परिवार की मदद के लिए कार्ययोजना तैयार की है। निर्णय लिया गया कि पीड़ित परिवार जिस किराए के मकान में रह रहा है, उसका एक वर्ष का किराया विभाग की ओर से दिया जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur Child Murder, Police to cover house rent and education expenses of three sisters.
मासूम के स्कूल जाने वाले कपड़े - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिपाही की दरिंदगी की शिकार हुई मासूम के परिवारवालों का अब पुलिस सहारा बनेगी। शहर को हिला देने वाली इस घटना में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। पीड़ित परिवार के घर का एक साल का किराया और मृतक की तीन बहनों की पढ़ाई का खर्च पुलिस उठाएगी। इसके साथ ही बच्चियों की सुरक्षा का जिम्मा भी उठाएगी और रोजाना स्कूल पहुंचाने और घर छोड़ने के लिए भी पुलिस तैयार रहेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़ित परिवार की माली हालत बहुत अच्छी नहीं है। इसे देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को पीड़ित परिवार की मदद के लिए कार्ययोजना तैयार की है। निर्णय लिया गया कि पीड़ित परिवार जिस किराए के मकान में रह रहा है, उसका एक वर्ष का किराया विभाग की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए मकान मालिक से बातचीत कर अग्रिम भुगतान की तैयारी की जा रही है ताकि परिवार को आर्थिक परेशानी न उठानी पड़े। परिवार की अन्य बच्चियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस विभाग उनकी शिक्षा का पूरा खर्च वहन करेगा। किताबें, स्कूल ड्रेस, फीस और पढ़ाई से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था भी विभाग की ओर से कराई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चियों की शिक्षा किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दी जाएगी। घटना के बाद परिवार की बच्चियां मानसिक रूप से काफी प्रभावित हैं। उनके मन से डर कम करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। सुरक्षित माहौल देने के लिए पुलिसकर्मी बच्चियों को स्कूल पहुंचाएंगे और छुट्टी के बाद उन्हें सुरक्षित घर तक लाएंगे।

बोले अधिकारी
पुलिस की यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है बल्कि परिवार के विश्वास को दोबारा मजबूत करने का प्रयास है। एक पुलिसकर्मी की करतूत से विभाग की छवि को जो नुकसान पहुंचा है, उसे सुधारने के लिए पुलिस परिवार की हर जरूरत का ध्यान रखेगी।

परिवार को आवश्यकता के अनुसार आगे भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि बच्चियों की सुरक्षा, शिक्षा और परिवार की अन्य जरूरतों में किसी तरह की कमी न रहे: डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed