{"_id":"69bc6a143710e427e10cfcd5","slug":"a-high-speed-dumper-crushed-a-teacher-riding-a-bike-villagers-created-a-ruckus-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1263588-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
अवैध खनन और डंपरों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग
पुलिस और प्रशासन ने आश्वासन के बाद ग्रामीण हुए शांत
उनवल/जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया-कालेसर फोरलेन पर बृहस्पतिवार शाम को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार उनवल निवासी आशुतोष कुमार गुप्ता (44) की मौत हो गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने फोरलेन जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण अवैध खनन और तेज रफ्तार में चल रहे डंपरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची तीन थानों की पुलिस और ग्रामीणों में दो घंटे तक झड़प होती रही। कार्रवाई और रफ्तार पर लगाम लगाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।
खजनी थाना क्षेत्र के उनवल निवासी आशुतोष कुमार गुप्ता, बुद्धा डिग्री कालेज जंगल कौड़िया में शिक्षक थे। वह बृहस्पतिवार शाम पांच बजे पढ़ाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जमुआड के पास पहुंचे, सड़क पर डंपरों से गिरी मिट्टी के कारण उठ रहे धुंध में उनकी बाइक असंतुलित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों और काॅलेज के शिक्षकों को हुई, वह मौके पर पहुंच गए और फोरलेन को जाम कर दिया। खनन माफियाओं और प्रशासन और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में अवैध खनन लगातार जारी है और संबंधित विभागों की मिलीभगत से डंपर दिन-रात चल रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। खनन पर रोक लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस से कई बार मांग की जा चुकी है, बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। उधर, सूचना पर पहुंची चिलुआताल थाने के मजनू चौकी पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुछ ही देर में चिलुआताल, गीडा और सहजनवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार छात्र की मौत
महावीर छपरा। गीडा थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहा छात्र अनियंत्रित होकर ट्राली से टकरा गया। बीआरडी मेडिकल काॅलेज के नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस छात्र की पहचान बाघागाड़ा टोला जीतपुर निवासी रितेश निषाद उर्फ मक्खू के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। यह हादसा गीडा थाना के नगवां गांव के पास बुधवार की शाम को हुआ।
विज्ञापन
11वीं में पढ़ने वाला रीतेश निषाद बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहा था। नगवां गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया था। रितेश के पिता सुभाष निषाद नौसड़ में व्यापार करते हैं। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। संवाद