{"_id":"6949974016279aec100f1296","slug":"a-group-of-thugs-entered-the-college-and-stabbed-a-student-his-condition-is-serious-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1173169-2025-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कॉलेज में घुसकर मनबढ़ों ने छात्र को चाकू मारा, हालत गंभीर- छह मनबढ़ों ने किया था बेखौफ हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कॉलेज में घुसकर मनबढ़ों ने छात्र को चाकू मारा, हालत गंभीर- छह मनबढ़ों ने किया था बेखौफ हमला
Tue, 23 Dec 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा/कौड़ीराम
संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा/कौड़ीराम
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:38 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि हमलावरों में से एक छात्र इसी कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र है, जबकि अन्य बाहरी हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात की वजह छात्रों के दो गुटों मेंं हुई मारपीट की पुरानी घटना है। वहीं, कुछ सूत्रों का कहना है कि मामला जाति विशेष से संबंधित एक पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट से भी जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
गगहा चाकूबाजी में घायल छात्र
विस्तार
गगहा थाना क्षेत्र के सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज कौड़ीराम में सोमवार को इंटरमीडिएट के एक छात्र ने अपने बाहरी साथियों के साथ मिलकर 11वीं के छात्र विपुल पर चाकू से हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर जुटे शिक्षकों ने छह हमलावरों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विपुल को पीएचसी कौड़ीराम भिजवाया।
विज्ञापन
वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गए छह हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। बताया जा रहा है कि वारदात को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र के बघराई गांव निवासी सुनील जायसवाल का बेटा विपुल सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र है। सोमवार को मध्याह्न अवकाश के दौरान वह कॉलेज के बरामदे के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मेन गेट से छह मनबढ़ कॉलेज परिसर में घुस आए और विपुल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विपुल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी पीठ और दाहिने हाथ में कई जगह चाकू के गंभीर घाव हैं। इस दौरान पहुंचे शिक्षकों ने साहस दिखाते हुए हमलावरों को पकड़ लिया जबकि काॅलेज के बाहर खड़े उनके साथी भाग गए। सूचना मिलने पर गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम भिजवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

आरोपी छात्र कॉलेज का, अन्य बताए जा रहे बाहरी
बताया जा रहा है कि हमलावरों में से एक छात्र इसी कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र है, जबकि अन्य बाहरी हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात की वजह छात्रों के दो गुटों मेंं हुई मारपीट की पुरानी घटना है। वहीं, कुछ सूत्रों का कहना है कि मामला जाति विशेष से संबंधित एक पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट से भी जुड़ा हो सकता है।
पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लिए गए हमलावरों से पूछताछ की जा रही है।

छात्र बोला- दो दिन पहले बचाया था गांव के युवक को, तभी से दुश्मनी पाल रखी थी
छात्र विपुल जायसवाल ने बताया कि दो दिन पहले उसके गांव के रहने वाले एक लड़के को कुछ लोग पीट रहे थे। उसने बीच-बचाव कर लड़के को बचा लिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे और तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। विपुल ने बताया कि सुबह से करीब 50 की संख्या में मनबढ़ कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर खड़े थे।
जैसे ही मेन गेट खुला, पांच-छह युवक अंदर घुस आए जबकि बाकी बाहर ही खड़े रहे। हमलावर धनौरा और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। छात्र का आरोप है कि हमलावर सिर्फ चाकू ही नहीं, तमंचा लेकर भी आए थे। मध्याह्न अवकाश के दौरान जैसे ही वह बरामदे के बाहर निकला, हमलावरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया।