फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A grand military procession was taken out in Gorakhpur, slogans of victory were heard

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता: गोरखपुर में सैनिकों का सम्मान, एक साथ निकली भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा

Sun, 18 May 2025 01:16 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 18 May 2025 01:16 PM IST
सार

यात्रा में शामिल केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की प्रबल भावना से ओतप्रोत यह जनसैलाब देश की एकता, अखंडता और आत्मगौरव का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा है।

विज्ञापन
A grand military procession was taken out in Gorakhpur, slogans of victory were heard
भारत शौर्य तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और सेना के अद्वितीय शौर्य को नमन करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों व भूतपूर्व सैनिकों ने शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा विश्वविद्यालय गेट से होते हुए पैडलेगंज चौक पर सुभाष चंद बोस की प्रतिमा के पास समाप्त हुई।
विज्ञापन


यात्रा में शामिल केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की प्रबल भावना से ओतप्रोत यह जनसैलाब देश की एकता, अखंडता और आत्मगौरव का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा है। ऑपरेशन सिंदूर इस बात को स्पष्ट करता है कि देश की सरकार व सेना आतंकिस्तानियों व उनके आकाओं को नेस्तनाबूद करने के लिए आगे बढ़ चली है।
विज्ञापन


इस यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, युधिष्ठिर सिंह, विधायक गण फतेह बहादुर सिंह, प्रदीप शुक्ला, महेन्द्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, कैप्टन ओमप्रकाश मिश्र, जीके मिश्र, मनोज सिंह, रमेश सिंह, सबल सिंह पालीवाल, ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव, दिलीप कुमार यादव, संजू सिंह, चंचला शुक्ला व अन्य बहुत से लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed