फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A grand Ganga Aarti was held at Surya Kund Dham on the eve of Yogi's birthday.

Gorakhpur News: 54 दीप जलाकर की विशेष पूजा-अर्चना, 54 किलो लड्डू का लगा भोग

Fri, 05 Jun 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 05 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A grand Ganga Aarti was held at Surya Kund Dham on the eve of Yogi's birthday.
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति की ओर से अपने मुख्य संरक्षक व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सूर्यकुंड धाम सरोवर पर मां गंगा की विशेष महाआरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत आरती टोली की उपाध्यक्ष हेमा शर्मा की ओर से मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण के समक्ष 54 दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मां गंगा की महाआरती शुरू हुई। शंख, घंट और घड़ियाल की ध्वनि तथा जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन का प्रमुख आकर्षण 54 किलो लड्डू का भोग रहा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


महाआरती के समापन पर मां गंगा से मुख्यमंत्री योगी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई। समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सचिव शीतल मिश्र, महामंत्री मुकेश गौड़, मंत्री दिव्य प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अनंत नारायण पाल, सूरज चौधरी, अजीत जैन, राधेश्याम सिंह, सुदीप विश्वकर्मा, अभिषेक, नितिन वर्मा, अशोक, राधा, प्रियंका आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed