फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A five-member team investigated the Commercial Tax Building that was gutted in the fire.

Gorakhpur News: आग से जले वाणिज्य कर भवन की पांच सदस्यीय टीम ने की जांच

Sat, 17 Jan 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A five-member team investigated the Commercial Tax Building that was gutted in the fire.
राज्य कर विभाग कार्यालय में आग की जांच करती कमेटी।अमर उजाला
- जांच कमेटी सप्ताह भर बाद देगी अपनी रिपोर्ट, 10 जनवरी को लगी थी आग
विज्ञापन


- आग से फाइलों को हुआ नुकसान, भवन की छत और दीवारें हो गईं हैं कमजोर


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। तारामंडल स्थित वाणिज्य कर भवन में 10 जनवरी को आग की घटना को लेकर जिलाधिकारी की ओर से गठित पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। कमेटी के सदस्यों ने भवन में आग से हुए नुकसान का बारीकी से अवलोकन किया और जली हुई फाइलों व अन्य सामान की स्थिति का जायजा लिया।
जांच कमेटी में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, बिजली निगम से सुनील गुप्ता व वाणिज्य कर विभाग के प्रतिनिधि शामिल रहे। सभी सदस्यों ने अलग-अलग बिंदुओं पर निरीक्षण कर प्रारंभिक जानकारी एकत्र की। जांच के दौरान इस बात की भी पड़ताल की गई कि विभाग में उस समय बिजली का लोड कितना था और क्या कोई तकनीकी खामी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 10 जनवरी को तैनात चौकीदार की ड्यूटी, उनकी गतिविधियों और घटनाक्रम को लेकर बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही भवन में फायर सेफ्टी की क्या व्यवस्था थी और अग्निशमन उपकरण मानकों के अनुरूप थे या नहीं। इन सभी बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें एक सप्ताह से अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर आलोक कुमार सचान ने बताया कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग को दोबारा पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि एक तकनीकी कमेटी गठित की जा रही है, जिसके लिए कुलपति का अनुमोदन अभी शेष है। यह कमेटी क्षतिग्रस्त भवन की दीवारों और छतों की जांच कर नुकसान का आकलन करेगी और मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री का विवरण देगी। साथ ही यह बताएगी कि अभी फिलहाल क्षतिग्रस्त भवन में विभागीय कार्य होगा की नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed