फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR has been filed against a young man accused of obtaining passports under 2 different names to travel abrod

Gorakhpur News: युवक एक, पासपोर्ट दो नाम से...खूब की विदेश यात्रा- प्राथमिकी दर्ज; पासपोर्ट दफ्तर भी घेरे में

Sat, 13 Dec 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Dec 2025 12:49 AM IST
सार

एक युवक के दो नाम से पासपोर्ट का मामला सामने आया है। जांच के दौरान भौतिक सत्यापन में स्पष्ट हुआ कि दोनों पासपोर्ट धारक वास्तव में एक ही व्यक्ति है, जिसने नाम बदलकर दस्तावेज़ तैयार किए और छल करते हुए दूसरा पासपोर्ट प्राप्त किया। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने इन्हीं पासपोर्टों का उपयोग कर विदेश यात्रा की और कई दिनों तक विदेश में रहा।

विज्ञापन
FIR has been filed against a young man accused of obtaining passports under 2 different names to travel abrod
गोला में फर्जी पासपोर्ट बनाने का आरोपी गिरफ्तार। स्रोत : पुलिस

विस्तार

दो अलग-अलग नामों पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने के मामले में गोला पुलिस ने एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि बेलाही बिरती, भूपगढ़ निवासी मन्नू लाल यादव उर्फ मन्नू प्रसाद ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अलग-अलग नामों से पासपोर्ट बनवाए और लंबे समय तक विदेश में रहा।
विज्ञापन


सीओ गोला दरवेश कुमार की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी के निर्देश पर की गई जांच में सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2018 में मन्नू लाल यादव नाम से पासपोर्ट संख्या S 8030116 प्राप्त किया था।
विज्ञापन


इसके बाद वर्ष 2023 में उसने अपना नाम बदलकर मन्नू प्रसाद किया और पासपोर्ट संख्या W 8779601 जारी कराया। दोनों पासपोर्ट पर पिता का नाम भी थोड़ा परिवर्तित किया गया था, जबकि दोनों दस्तावेज़ एक ही व्यक्ति की ओर से बनवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान भौतिक सत्यापन में स्पष्ट हुआ कि दोनों पासपोर्ट धारक वास्तव में एक ही व्यक्ति है, जिसने नाम बदलकर दस्तावेज़ तैयार किए और छल करते हुए दूसरा पासपोर्ट प्राप्त किया। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने इन्हीं पासपोर्टों का उपयोग कर विदेश यात्रा की और कई दिनों तक विदेश में रहा।


जांच अधिकारी ने रिपोर्ट में आरोपी को धोखाधड़ी और सरकारी दस्तावेजों के दुरुपयोग का प्रथम दृष्टया दोषी पाया है। इसके आधार पर थाना गोला में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। सीओ दरवेश का कहना है कि मामले की आगे भी विस्तृत जांच जारी है। दस्तावेजों की पुष्टि के लिए संबंधित विभागों से भी पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed