{"_id":"693dbb650c50b69dfa0f3af7","slug":"a-fire-broke-out-at-a-raymond-showroom-due-to-a-short-circuit-destroying-clothes-worth-millions-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1163989-2025-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेमंड शो रूम में लगी आग, लाखों के कपड़े जलकर खाक- सुबह दुकान खुली तो निकल रहा था धुंआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेमंड शो रूम में लगी आग, लाखों के कपड़े जलकर खाक- सुबह दुकान खुली तो निकल रहा था धुंआ
Sun, 14 Dec 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:45 AM IST
सार
रेमंड शो रूम के मालिक संजय अग्रवाल और कृष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब दुकान का कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचा तो अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। शटर उठाने पर अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। दुकान के भीतर घना धुआं भरा हुआ था। स्थिति देखकर कर्मचारी ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आग बुझने के बाद दुकान के अंदर का नजारा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बड़हलगंज कस्बे में पुराने बस स्टैंड के पास स्थित कपड़े की दुकान रेमंड शोरूम में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकान के अंदर रखे लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। दुकान मालिकों के अनुसार आग से करीब 25 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका है।
गनीमत था कि घटना रात के समय हुई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेमंड शो रूम के मालिक संजय अग्रवाल और कृष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब दुकान का कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचा तो अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया।
शटर उठाने पर अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। दुकान के भीतर घना धुआं भरा हुआ था। स्थिति देखकर कर्मचारी ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर दुकान मालिक भी वहां पहुंचे। कर्मचारियों और पास के दुकानदारों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब धुआं कम हुआ तब कर्मचारी अंदर घुसे। अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। आग की चपेट में आने से बड़ी मात्रा में कपड़े पूरी तरह जल चुके थे, जबकि शेष कपड़े धुएं और गर्मी के कारण खराब हो गए थे।
दुकान मालिकों ने बताया कि आग से बचा हुआ कपड़ा भी राख और धुएं से पूरी तरह गंदा हो गया है, जिससे वह बिक्री के योग्य नहीं रह गया। उनके अनुसार नुकसान काफी अधिक है और प्रारंभिक आकलन में 25 लाख रुपये से ज्यादा की क्षति होने की आशंका है।
विद्युत ट्रांसफार्मर से तेज आवाज के साथ निकली थी चिंगारी
आसपास के लोगों से जानकारी मिली है कि शुक्रवार की रात करीब सवा दस बजे पुराने बस स्टैंड के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से तेज आवाज के साथ चिंगारी निकली थी। इसकी सूचना तत्काल विद्युत उपकेंद्र को भी दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि विद्युत लाइन डबल फेस में तब्दील हो गई, जिससे हाई वोल्टेज उत्पन्न हुआ।
इस वजह से आग लगी होगी। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर और लाइनों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।