फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A fine will be imposed for dumping garbage on roads or vacant plots.

Gorakhpur News: सड़क और खाली प्लाॅट में कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना

Sat, 10 Oct 2026 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
A fine will be imposed for dumping garbage on roads or vacant plots.
- नगर निगम की टीमें सभी वार्डों में चलाएंगी अभियान, गंदगी फैलाने वालों को नोटिस देकर की जाएगी विधिक कार्रवाई
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर की सड़कों, गलियों और खाली प्लाॅटो में कूड़ा फेंकने वालों पर अब नगर निगम सख्ती करेगा। इसके लिए सभी वार्डों में निरीक्षण अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों को चिह्नित किया जाएगा और उन्हें नोटिस दिया जाएगा। चेतावनी के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने के साथ विधिक कार्रवाई भी की जा सकती है।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाने के लिए घर-घर संग्रह करने वाले वाहनों की व्यवस्था है। इसके बावजूद कई लोग सड़क किनारे और खाली प्लाटों में कचरा फेंक रहे हैं। इससे आसपास गंदगी फैलने के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

------------
घर-घर कूड़ा उठाने वाले वाहनों को ही दें कचरा
नगर निगम की टीमें भवन स्वामियों और किरायेदारों को परिसर से निकलने वाला कचरा निर्धारित संग्रह वाहनों को सौंपने के लिए जागरूक करेंगी। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ निरीक्षण और नोटिस देने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियान के जरिये लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कचरा निर्धारित वाहनों को ही दिया जाए। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed