फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A felicitation ceremony was held at the academy located in Basharatpur

Gorakhpur News: कराटे चैंपियनशिप के मेडल विजेताओं को किया सम्मानित

Wed, 29 Apr 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A felicitation ceremony was held at the academy located in Basharatpur
गोरखपुर। नेपाल के लुंबिनी प्रांत के भैरहवा (रूपंदेही) में 24 और 25 अप्रैल को आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। युवा व खेल मंत्रालय नेपाल सरकार और नेपाल कराटे फेडरेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत समेत नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका सहित 10 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। योद्धा मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक और दमदार फाइटिंग के दम पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर भारतीय शौर्य कला का परचम लहराया। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि 70 वर्षीय जागृति वर्मा और सात वर्षीय अंश यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन

नेपाल से लौटने पर खिलाड़ियों के सम्मान में बशारतपुर स्थित योद्धा क्लब में मंगलवार को योद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय और विशिष्ट अतिथि सूर्यकुंड धाम आंदोलन के संस्थापक संतोष मणि त्रिपाठी ने पदक विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम किशुन व संचालन अनुप्रिया आनंद ने किया। अतिथियों का स्वागत कनक लता मिश्रा और आभार ज्ञापन मदन राजभर ने किया।
विज्ञापन





मेडल विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण पदक: जागृति वर्मा, अंश यादव

रजत पदक: शिखा यादव, अनुप्रिया आनंद, कनक लता मिश्रा, समर्थ शुक्ला

कांस्य पदक: मदन राजभर, आदित्य गुप्ता, मोहम्मद सोहराब, तनिष्क मसी, आरुष पाठक, अंश प्रजापति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed