फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A dispute over dancing at a wedding procession led to a fight between two groups in the village, with sticks, stones and bricks.

Gorakhpur News: बरात में नाचने को लेकर विवाद, गांव में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर

Sat, 22 Nov 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
A dispute over dancing at a wedding procession led to a fight between two groups in the village, with sticks, stones and bricks.
उनवल/खजनी। खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हईपार बाबू में बृहस्पतिवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने हवाई फायरिंग होने की बात कही। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। मामला पादरी बाजार में गई बरात में नाचने को लेकर शुरू हुआ। बरात से गांव लौटने के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। मामले में पुलिस ने 19 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव से पादरी बाजार (मोहनापुर) में गई बरात में नाचने को लेकर वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि शेषपाल कुमार और पूर्व प्रधान प्रधान जयप्रकाश चौरसिया के चालक अखिलेश यादव के बीच विवाद हुआ था। दोनों में हाथापाई भी हुई। बताया जा रहा है कि बरात से लौटने के बाद बृहस्पतिवार रात पूर्व प्रधान और उसके समर्थक प्रधान प्रतिनिधि शेषपाल के दरवाजे पर पहुंच गए और नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के समर्थक भिड़ गए। सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के करीब 19 लोगों को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार सुबह जब एक पक्ष थाने में तहरीर देने पहुंचा और दूसरा पक्ष भी तहरीर लेकर आया तो थाने के गेट पर दोनों फिर भिड़ गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि शेषपाल का आरोप है कि बरात में विवाद के बाद पूर्व प्रधान के लोग बाहरी लोगों को बुलाकर गांव में लाठी-डंडे और असलहा लहराते हुए हमला किया। शिकायत बरात से आने के बाद बृहस्पतिवार को थाने में की थी। आरोप है कि पुलिस अगर शिकायत को नजर अंदाज नहीं करती तो मारपीट की नौबत नहीं आती। थाने के गेट पर भी पूर्व प्रधान के लोग मारने दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खजनी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मामला मारपीट से जुड़ा है। दोनों पक्षों से कुल 19 लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed