फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A depressed man in Basti committed suicide by drinking acid

Basti: अवसाद में डूबे युवक ने पी लिया तेजाब, खून की उल्टी होने से मौत; दो दिन पहले भी जान देने की कोशिश की थी

Sun, 28 Apr 2024 10:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Apr 2024 10:21 PM IST
सार

युवक ने शुक्रवार को भी पंखे से लटकर जान देने की कोशिश की थी। फांसी लगाते समय वह कूलर से टकरा गया था। जिसके चलते उसके चेहरे पर काफी चोटें भी आ गई थीं। 

विज्ञापन
A depressed man in Basti committed suicide by drinking acid
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती शहर के बभनगांवा मोहल्ले के 26 वर्षीय युवक ने रविवार को दोपहर तेजाब लाकर पी लिया। कुछ देर बाद उसे खून की उल्टियां होने लगीं। परिवार के लोग आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बभनगवां निवासी विनोद कुमार श्रीवास्तव कृषि विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके एक बेटा व एक बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है। विनोद कुमार श्रीवास्तव की मृत्यु के बाद जो पैसे मिले, उसमें से काफी पैसा सौरभ दोस्तबाजी में उड़ा चुका था। उसकी आदतों के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई और उनसे केस कर रखा है।
विज्ञापन


मां आशा श्रीवास्तव कहती हैं कि पत्नी के जाने के बाद से सौरभ अवसाद में रहने लगा था। कुछ गलत लड़कों की संगत में पड़ गया और घर के पैसों को पानी की तरह बहाने लगा, मना करने लगा वह अक्सर मारता पीटता भी था। शुक्रवार को भी सौरभ ने पंखे से लटकर जान देने की कोशिश कर रहा था। फांसी लगाते समय वह कूलर से टकरा गया था। जिसके चलते उसके चेहरे पर काफी चोटें भी आ गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार दोपहर 11 बजे वह कहीं से तेजाब खरीद कर लाया और पी लिया। पूछने पर किसी से कुछ नहीं बताया। जब उसे खून की उल्टियां होने लगीं तो परिवार के लोग परेशान हो गए। इस दौरान पता चला कि उसने तेजाब पी लिया है। आनन-फानन में उसे उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार दुबे ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed